क्या करने से गर्भ नहीं ठहरता है?HealthPlanet

Posted on Fri 14th Oct 2022 : 12:10

क्या करने से गर्भ नहीं ठहरता है?

पपीते के बीजों का सेवन करने से नहीं ठहरता गर्भ

पपीता खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ठीक उसी तरह इसके बीजों को भी कई रोगों के उपचार में इस्तेमाल किया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि पपीते के बीज गर्भधारण करने से भी बचाते हैं। यह एक गर्भनिरोधक की तरह काम कर सकता है। आप पपीते के बीजों को चबाकर खाएं और फिर पानी पी लें। इन बीजों को सुखाकर पाउडर बनाकर भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। हालांकि, इसके नियमित सेवन करने से ही लाभ होगा।

नेचुरल तरीका जैसे फर्टाइल पीरियड के दौरान सेक्स करने से बचना, पुल आउट मेथड आदि। बैरियर मेथड जैसे पुरुष-महिला को कंडोम का इस्तेमाल करना। हॉर्मोनल कॉन्ट्रासेप्टिव जैसे पैचेज, बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन, वेजाइनल रिंग्स का इस्तेमाल करना। कॉपर-टी, इंजेक्शन आदि लगवाना। इसके अलावा, स्थायी तरीके जैसे ट्यूबेक्टोमी करवाना। ये सभी तरीके असरदार होते हैं, जो अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के प्रभावी तरीके हैं। इसके अलावा आप कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के सेवन से भी गर्भधारण करने से बच सकती हैं।

अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए करें अरंडी के बीज का सेवन

यदि आपकी हाल-फिलहाल ही शादी हुई है और आपको अभी मां नहीं बनना तो आप शारीरिक संबंध बनाने से पहले प्रोटेक्शन का जरूर इस्तेमाल करें। फर्टाइल पीरियड के दौरान सेक्स करने से बचें। अपनी पीरियड्स के दिनों को ध्यान में रखें। इसके साथ ही आप आयुर्देविक तरीकों से भी गर्भधारण करने से बच सकती (Ayurvedic ways to avoid unwanted pregnancy) हैं। अरंडी का बीज गर्भनिरोधक दवा की तरह असर करता है। ऐसा माना जाता है कि शारीरिक संबंध बनाने के तीन दिनों के अंदर अरंडी के बीजों का सेवन कर लिया जाए तो गर्भ नहीं ठहरता है।


अदरक के रस में भी है गर्भधारण रोकने की क्षमता
आप अदरक या अदरक के रस का सेवन अक्सर सर्दी-जुकाम, खांसी को दूर करने के लिए करते होंगे। लेकिन, इसमें कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो गर्भधारण को भी रोकने की क्षमता रखते हैं। अदरक की तासीर भी गर्म होती है। आप प्रेग्नेंसी से बचने के लिए अदरक चबाएं, इसके रस का सेवन करें, अदरक वाली चाय पिएं। पानी में अदरक को उबाल कर इस पानी का सेवन कर सकती हैं। यह एक नेचुरल उपाय ही अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए, इसके कोई साइड एफेक्ट भी नहीं होंगे। यदि आपको फिर भी मन में शक है कि आप कहीं गर्भधारण ना कर लें, तो डॉक्टर से जरूर मिल लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info